Kia Seltos के आने से Tata Sierra की सेल पर कितना पड़ेगा फर्क ?जानिये क्या खास फीचर्स है नई seltos में ?

Kia ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने और पसन्द करी जाने वाली SUV यानी Kia Seltos भारत में लॉन्च कर दिया है जो कि सीधा सीधा टाटा की नई और पॉपुलर गाड़ी Tata Sierra से टक्कर लेने वाली है। हालांकि Kia की तरफ से किसी भी मॉडल या वेरिएंट के लिए अभी कीमत जारी नहीं की गयी है कंपनी का कहना है कि नई Seltos की कीमत को 2026 में 2 जनवरी को बता दिया जायेगा। नई Seltos को बिलकुल नया अवतार के साथ साथ Kia ने हर पार्ट को प्लेटफार्म को भी बिलकुल नया रखने की कोशिश की है नई Seltos पहली वाली Seltos से ज्यादा लम्बी ,ज्यादा चौड़ी नजर आने वाली है। वहीं लुक की बात की जाये तो बिलकुल नया लुक नज़र आयेगा जो कि आपको कहीं न कहीं Syros और Kia EV 6 की याद दिलाने वाला है। आइये जानते विस्तार में नई Kia Seltos में कंपनी ने क्या क्या बदलाव किये हैं ?

also read-kia lineup for upcoming years 2030

New Kia Seltos 2026

Kia Seltos को kia ने बिलकुल नए प्लेटफार्म पर तैयार किया है जिसे Kia ने K3 प्लेटफार्म का नाम दिया है और अधिक प्रीमियम, फीचर-रिच और सेफ्टी-फोकस्ड पैकेज के रूप में पेश किया है । नई Seltos में बाहरी डिज़ाइन पहले से ज्यादा शार्प लुक वाला दिया है, जिसमें बड़े टाइगर-नोज़ ग्रिल, अपडेटेड LED DRL, नए अलॉय व्हील और रिफ्रेश्ड टेललाइट सिग्नेचर शामिल हो सकते हैं। अंदर की ओर, केबिन को ज्यादा मॉडर्न टच के साथ ड्यूल-स्क्रीन लेआउट, बेहतर क्वालिटी मैटीरियल और नए टेक फीचर्स—जैसे एडवांस्ड ADAS 2.0, 360° कैमरा, डिजिटल कॉकपिट और स्मार्ट कनेक्टिविटी—से लैस किया है। इंजिन लाइन-अप में उम्मीद है कि 1.5L पेट्रोल, 1.5L टर्बो-पेट्रोल और 1.5L डीज़ल के मौजूदा विकल्पों को रिफाइन करके बेहतर माइलेज और स्मूथ परफॉर्मेंस दिया है । सुरक्षा के मामले में भी Seltos को 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और नए सेफ्टी अल्गोरिद्म के साथ प्रस्तुत किया है। ओवरऑल, नई Kia Seltos को एक ऐसे SUV पैकेज के रूप में देखा जा रहा है जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और सेफ्टी का बेहतर संतुलन देकर अपनी सेगमेंट में फिर से मजबूत पकड़ बना सकती है कई लोगों का मानना है कि यह टाटा Seirra की सेल पर अच्छा खासा फ़र्क़ डालेगी।

HTE / HTE(O) — बेस वेरिएंट, कनेक्टेड LED टेल-लाइट्स, 8-inch स्क्रीन, 6-स्पीकर सिस्टम आदि।
HTK / HTK(O) — पैनोरमिक सनरूफ, 16-inch अलॉय, रूफ रेल आदि।
HTK+ / HTK+(O) — 17-inch व्हील्स, LED हेडलैंप, ऑटो-फोल्ड ORVM जैसे प्रीमियम फीचर्स।
HTX / GTX / X-Line — टॉप-एंड वैरिएंट्स, प्रीमियम इन-कैबिन टेक और स्पोर्टी लुक विकल्प।

New Kia Seltos Pricing date 

Kia India ने अपनी फ्लैगशिप मिड-साइज़ SUV नई Kia Seltos का 10 दिसंबर 2025 को अनावरण (unveil) कर दिया है, जिसमें यह कार पूरी तरह से रेडिज़ाइन, बड़ा बॉडी, नए फीचर्स और अपडेटेड इंटीरियर के साथ पेश हुई है। कंपनी ने 11 दिसंबर 2025 की रात से बुकिंग शुरू कर दी थी, जहाँ डीलर पर ₹25,000 देकर ग्राहक अपने लिए बुक कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक कीमतों की घोषणा एक अलग तारीख पर निश्चित की है — 2 जनवरी 2026 को नई Kia Seltos के वेरिएंट-वाइज प्राइस (ex-showroom) का एलान किया जाएगा। यही दिन वह प्राइस रिवील डेट है जिस पर ग्राहक, डीलर और बाजार दोनों को सही-सही कीमतें पता चलेंगी। शुरुआती अनुमान यह है कि नई Seltos कीमत लगभग ₹12 लाख से ₹20 लाख के बीच हो सकती है (फाइनल रेंज लॉन्च डेट पर स्पष्ट होगी), और यह कीमत मॉडल के वेरिएंट, इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन पर आधारित होगी। डिलिवरी की शुरुआत जनवरी 2026 के मध्य से होने की संभावना है जब प्राइस रिवील के बाद डीलरों तक इन गाड़ियों की शिपमेंट शुरू हो जाएगी।कंपनी ने बताया है कि नई Seltos पुराने वेरिएंट्स के आधार पर HTE, HTE(O), HTK, HTK(O), HTX, HTX(A), GTX, GTX(A) और X-Line जैसे विकल्प में उपलब्ध होगी उम्मीद यही है कि नई Sierra और Seltos की कीमतों काफी ज्यादा फ़र्क़ नहीं रखेंगी कम्पनी।

also read-Tata Sierra को टक्कर देने आ गयी नई SUV ,जानिये कितनी दमदार होगी ?

Leave a Comment