Honda भारत में ला रहा है अपनी 10 नई कार ,इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड भी है शामिल

Honda की पकड़ भारतीय बाजार में काम होती नज़र आरही थी इसी सब को देखते हुए होंडा ने ये फैसला लिया है कि 2030 तक भारत में लगभग 10 कारों को उतारा जायेगा। जिसमे कि 7 SUV होगीं बाकी कुछ हाइब्रिड और प्लग इन हाइब्रिड भी शामिल होगी। होंडा अपनी जीरो (0) सीरीज को 2026 में भारत में लॉन्च करने जा रहा है। और इसका निर्माण भी भारत में किया जायेगा इसके बाद इसे एशियाई देशों में भी भेजा जायेगा। आइये जानते हैं विस्तार में होंडा का नया प्लान –

Also read-honda plan for 2030

source-autocar
होंडा जापान मोबिलिटी में पेशकश

जापान मोबिलिटी शो 2025 में होंडा कार्स ने भारत के लिए अपनी आने वाली भविष्य की योजनाओं और नई तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। इस शोकेस में होंडा ने इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों पर अपना फोकस दिखाया, जिससे कंपनी का लक्ष्य भारत में पर्यावरण के अनुकूल और तकनीकी रूप से उन्नत कारों को बढ़ावा देना है। होंडा ने अपने नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म और “Honda e:N Series” जैसे कॉन्सेप्ट मॉडल्स को पेश किया, जो भविष्य में भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने हाइब्रिड इंजन टेक्नोलॉजी, ADAS (Advanced Driver Assistance System) फीचर्स और AI आधारित कनेक्टिविटी सिस्टम पर भी ज़ोर दिया। यह शो यह दर्शाता है कि होंडा भारत में 2025 और उसके बाद अपने पोर्टफोलियो को और अधिक स्मार्ट, सेफ और सस्टेनेबल बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है,

source-japan guide
भारत में होंडा का लाइन अप

फिलाल की बात की जाये तो Honda के हालात भारत में कुछ ज्यादा ठीक नहीं अभी Honda के पास सिर्फ तीन ही मॉडल ऐसे है जो कि बिक्री हो रहे है जिनमे SUV के नाम पर Elevate और प्रीमियम सेडान Honda City और एक Honda Amaze मौजूद है। वहीं honda के कॉम्पटीटर की बात की जाये तो जैसे मारुती ,ह्युंडई ,किआ व अन्य पर गाड़ियों की गिनती करना भी मुश्किल है। इसलिए यह कदम honda के लिए एक मजबूत कदम रहेगा जिससे कि भारतीय लोगों को नई टेक्नोलॉजी व नई कारों को चुनने का मौका मिल पायेगा।

फास्टटैग हो जायेगा बंद अगर नहीं किया ये काम ,जानिये नया नियम

 

Leave a Comment