दिसंबर में मिल रहा है इन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ,जानिये किस कार को लेने में है फायदा

अधिकतर कार निर्माता अपनी प्रोडक्शन बंद कर देते है जिसकी वजह उनका पुराना स्टॉक क्लियर करना होता है इसी वजह से दिसंबर के महीने में कार डीलर आपको नई गाड़ी खरीदने पर साल का सबसे अधिक डिस्काउंट देने को तैयार रहते है जिसका प्रमुख कारण यह भी होता है की यदि कोई गाड़ी दिसंबर के महीने या उससे पहले की निर्माण हुई है तो वह आने वाले नववर्ष में पुराना मॉडल माना जायेगा मतलब है इसका की गाड़ी तो 2026 में बिकेगी लेकिन उसकी निर्माण तिथि पिछले वर्ष यानि 2025 होगी। इसी वजह से डीलर आपको दिसंबर के माह में पूरी साल की अपेक्षा सबसे ज्यादा डिस्काउंट देने को तैयार रहते हैं। आइये जानते है किन किन गाड़ियों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है ?

Also read-these car have heavy discount in this year

1.Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid

मारुती ग्रांड विटारा मारुती की एक फ्लैग शिप मॉडल है जिसकी हर महीने अच्छी यूनिट बेच दी जाती है मारुती ग्रांड विटारा मारुती के प्रीमियम सेगमेंट नेक्सा के अंदर बेचीं जाती है। मारुती ग्रांड विटारा में 1.5 लीटर का NA पेट्रोल इंजन दिया जाता है जो कि वही इंजन मारुती अपने हाइब्रिड वाले मॉडल में भी देती है जिससे की फ्यूल माइलेज काफी शानदार आता है कंपनी के अनुसार अगर आप तय गति सीमा से गाड़ी चलाएंगे तो यह आपको लगभग 30 KMPL तक माइलेज दे सकती है। लेकिन इसके खरीददार इसकी कीमत की वजह से बिना हाइब्रिड वाला मॉडल अत्यधिक लेते हैं मारुती ग्रांड विटारा के हाइब्रिड वाला मॉडल पर अभी कंपनी की तरफ से लगभग 2.1 लाख से लेकर 2.5 लाख तक डिस्काउंट दे सकती है अगर आपको नेगोसिएशन अच्छा आता है तो यह डील आपके लिए कारगर साबित हो सकती है।

2.Skoda Kodiaq

Skoda Kodiaq पर अधिक छूट मिलने का कारण मुख्य रूप से वर्ष के अंत में बिक्री बढ़ाने की रणनीति है, क्योंकि डीलर और निर्माता दोनों साल के टार्गेट पूरे करने का प्रयास करते हैं। कार में स्टॉक क्लियर करने के लिए पिछले मॉडल वर्ष के वाहनों पर इन्वेंटरी डिस्काउंट, कैश बैक, एक्सचेंज बोनस, फाइनेंस सहायता और प्रोमोशनल ऑफर्स जैसे प्रोत्साहन दिए जाते हैं, ताकि खरीददारों को आकर्षित किया जा सके। साथ ही उत्सवों और त्योहारों के सीजन में (जैसे क्रिसमस और न्यू ईयर) बिक्री बढ़ती है, इसलिए डीलर अधिक उकसाने वाली कीमतें और छूट ऑफर करते हैं। इसके अलावा, अगले साल के अपडेटेड मॉडल या नई डिलीवरी शेड्यूल के आने से पुरानी स्टॉक्स को हटाने के लिए भी साल के अंत में कीमतों में नरमी देखी जाती है, जिससे संभावित खरीदारों को Skoda Kodiaq पर दिसंबर में बेहतर डील और छूट मिल सकती है।जिससे आपको 2.5 लाख तक की छूट मिल सकती है अत्यधिक जानकारी के अपने निकटतम शोरूम में जाकर कीमत जानें

3.Tata Curvv

टाटा curvv टाटा ने जिस उम्मीद से लॉन्च करी थी वह इस उम्मीद पर खरा नहीं उतर पायी इसकी खास वजह इसकी डिजाइन को माना जाता हैहालांकि इंजन की तरफ से टाटा ने कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दिसंबर में Tata Curvv पर मिलने वाला डिस्काउंट वेरिएंट, शहर और डीलर पर निर्भर करता है, लेकिन मौजूदा समय में कुल मिलाकर लगभग ₹40,000 से ₹80,000 तक का फायदा मिलने की थ्योरी मानी जा रही है। इसमें ₹15,000–₹30,000 तक का कैश डिस्काउंट, ₹20,000–₹35,000 का एक्सचेंज बोनस, और ₹10,000–₹15,000 तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी ऑफर शामिल हो सकता है। कुछ डीलर इसके साथ फ्री एक्सेसरीज़ या कम ब्याज दर पर फाइनेंस ऑफर भी दे रहे हैं, जिससे कुल बेनिफिट और बढ़ सकता है। हालांकि टॉप वेरिएंट्स पर डिस्काउंट थोड़ा कम और मिड व लो वेरिएंट्स पर ज्यादा मिलने की संभावना रहती है, अत्यधिक बोनस भी मिलने की सम्भावना है क्यूंकि किसी किसी डालरशिप पर यह मॉडल अगर ज्यादा पुराने समय से खड़ा होगा तो वह आपको और भी ज्यादा छूट देने को तैयार हो सकता है इसके लिए आपको अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप पर जाकर जानकारी लेनी होगी।

also read-Maruti करने जा रही अपनी सबसे ज्यादा पावर वाली कार की कीमत जारी ,जानिये कितनी होगी इस कार की कीमत ?

Leave a Comment