Kia India ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नई Seltos में आने वाले कुछ समय में Hybrid विकल्प भी दिया जायेगा। आपको बता दें कि Kia ने अपनी नई जनरेशन की Kia Seltos को पेश कर दिया है जिसकी कीमत भी 2 जनवरी 2026 को जारी कर दी जायेगी। लेकिन बहुत से लोगों का यह सवाल था क्या Kia मोटर्स भारत में अपनी कोई हाइब्रिड कार भी ला पायेगी ? Kia ने अपनी नई Seltos में तीन इंजन के विकल्प दिये हैं जो कि क्रमशः 1.5 NA Petrol , 1.5TGDI Petrol ,1.5 Turbo डीजल रहने वाले है जो कि Kia की Seltos में पहले से आते हैं कम्पनी ने इंजन में कोई बदलाव नहीं किये हैं लेकिन बहुत से लोग हाइब्रिड के प्रति उम्मीद लगाये बैठे थे वह अब स्पष्ट हुआ है नई Kia Seltos हाइब्रिड विकल्प में भी उपलब्ध होगी। आइये जानते है नई Kia Seltos के हाइब्रिड में क्या क्या मिलेगा ?
also read-kia motors new lineup for 2030

New Seltos in Hyrbrid
Kia India के वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद ने स्पष्ट किया है की नई Kia Seltos में हाइब्रिड का भी विकल्प दिया जायेगा। हालांकि यह बात अभी कंपनी की तरफ से नहीं बताई गयी कि किस तरह के हाइब्रिड विकल्प मिलेगा लेकिन उम्मीद यही कि कंपनी इसमें स्ट्रांग हाइब्रिड का ही विकल्प देगी। यह भी स्पष्ट हुआ है की Kia Seltos के आने वाले 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ ही यह हाइब्रिड विकल्प दिया जायेगा। कम्पनी का कहना है यह उम्मीद है कि हाइब्रिड मॉडल की Kia Seltos आपको 2026 के अंत या 2027 के प्रारम्भ तक देखने को मिल सकती है हालांकि कंपनी यह कोई दावा नहीं किया है की इस तारीख तक यह seltod देखने को मिल सकती है यह भी जानकारी सामने आयी है कि अन्य देशों से पहले नई Kia Seltos हाइब्रिड को भारत में ही लॉन्च किया जायेगा।

New Kia Seltos all Engine Options
Kia Seltos में कंपनी ने तीन इंजन विकल्प दिए हैं। पहला है 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, जो रोज़मर्रा की शहर की ड्राइविंग के लिए बनाया गया है और स्मूद परफॉर्मेंस व अच्छा माइलेज देता है, इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक (IVT) गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। दूसरा विकल्प है 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो ज्यादा पावर और स्पोर्टी ड्राइविंग अनुभव के लिए जाना जाता है, यह हाईवे और तेज़ एक्सेलरेशन पसंद करने वालों के लिए उपयुक्त माना जाता है और इसमें iMT व DCT गियरबॉक्स मिलते हैं। तीसरा इंजन है 1.5-लीटर डीज़ल इंजन, जो मजबूत टॉर्क, बेहतर माइलेज और लंबी दूरी की यात्राओं के लिए पसंद किया जाता है, इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। इस तरह नई Kia Seltos का इंजन लाइन-अप शहर, हाईवे और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड ड्राइविंग तीनों तरह के ग्राहकों को कवर करता है।
जो अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल और जरूरतों को पूरा करते हैं। सबसे पहला इंजन है 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, जो लगभग 115 PS पावर और 144 Nm टॉर्क देता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल या IVT (CVT-टाइप ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स के साथ लिया जा सकता है; यह इंजन विशेष रूप से शहर की रोजमर्रा की ड्राइविंग और आरामदायक माइलेज के लिए उपयुक्त है। दूसरा है 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (Smartstream T-GDi) इंजन, जो करीब 160 PS पावर और 253 Nm टॉर्क प्रदान करता है और इसमें 6-स्पीड क्लच-लेस मैनुअल (iMT) या 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जिससे यह तेज़ गति, उत्साही ड्राइव और हाईवे पर ओवरटेकिंग के लिए बेहतर है। तीसरा विकल्प है 1.5-लीटर डीज़ल (CRDi VGT) इंजन, जो लगभग 116 PS पावर और 250 Nm टॉर्क पैदा करता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ चुना जा सकता है