Toyota Hilux पहली बार इलेक्ट्रिक और प्लग इन हाइब्रिड तकनीक के साथ ग्लोबली पेश की गयी है कंपनी ने इसमें 59 . 2 KWH बैटरी दी है जो कि लगभग 250 के आस पास रेंज दे सकती है। Toyota Hilux हमेशा से ही शौक़ीन और ऑफ रोडर की पहली पसंद बनी रही है। क्यूंकि जो जो काबिलियत Totoya Hilux देती है वह सायद इस सेगमेंट में कोई न दे सकता है इसके बावजूद Toyota का भरोसा और रिलायबिलिटी इसे और भी मजबूत बनाते है आइये जानते नई Toyota Hilux में क्या क्या नया देखने को मिल सकता है –
also read-new upcoming toyota all cars

Toyota Hilux Ev
Toyota Hilux पहली बार ICE की जगह इलेक्ट्रिक और प्लग इन हाइब्रिड में आने वाली है कंपनी इसमें 59. 2 KWH का बैटरी पैक देगी जो कि इसे 240 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगा। इसके बाहरी लुक की बात की जाये तो इसे दमदार और ऑफरोडर बनाने के लिए मजबूत बॉडी ऑन फ्रेम प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसी के साथ साथ फीचर्स की कोई कमी नहीं मिलने वाली अलग अलग टेरेन विकल्प भी देखने को मिलेंगे जो कि इसे मुश्किल रास्तों में निकलने पर मदद करेगा।

Toyota Hilux 2025 लॉन्च होने की तारीख
नई Toyota Hilux 2025 को कंपनी के अनुसार दिसम्बर 2025 तक प्रोडक्शन लाइन में डाल दिया जायेगा वहीं इसकी बिक्री की बात की जाये तो यह 2026 के शुरुवाती महीनो में बिक्री के लिए तैयार हो जाएगी। हालाँकि कंपनी की तरफ से नई Toyota Hilux 2025 को भारत में लॉन्च करने की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है वहीं एक्सपर्ट की मानें तो नई Toyota Hilux 2025 को भारत में आने में लगभग 2026 के अंत या 2027 के शुरुवाती महीनों तक का समय लग सकता है।
फॉर्चूनर के दामों में मिलेगी अब मिनी लैंड क्रूजर ,जानिए कब आयेगी भारत
नई Toyota Hilux 2025 इंजन और फीचर्स
नई Toyota Hilux 2025 इंजन और फीचर्स की बात की जाये तो कम्पनी इसमें 2.8 लीटर के इंजन के साथ 48 वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड तकनीक को देगी। जो कि अभी फिलाल Toyota Fortuner में देखने को मिलता है। और वहीं अगर इसके फीचर्स की बात की जाये तो कंपनी इस बार आपको भर भर के नए नए फीचर्स देनी वाली है जैसे कि 12 . 3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ,ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम ,डार्क इंटीरियर इत्यादि जो भी फीचर्स नयी आधुनिक गाड़ियों में आते हैं वह सब आपको नई Toyota Hilux 2025 में देखने को मिलेंगे
