हुंडई वेन्यू अब सिर्फ स्विफ्ट के दामों में मिलेगी ,मात्र 7.89 से शुरू

हुंडई ने जब से भारत में हुंडई वेन्यू को लॉन्च किया था यानि 2019 में तब से भारतीय लोगों ने खूब प्यार दिया ,हुंडई वेन्यू का अच्छा लुक ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और परफॉरमेंस इसके बिकने का खास कारण रहा है। हुंडई वेन्यू में कंपनी ने 2022 के बाद कोई खास बदलाव नहीं किये थे। इसीलिए लोगों में ये उत्सुकता बनी थी नई हुंडई वेन्यू कंपनी कब लॉन्च करेगी। हालाँकि कंपनी ने यह इंतज़ार ख़त्म करके बिलकुल नई हुंडई वेन्यू को लॉन्च कर दिया है जिसमे नया प्लेटफार्म नया इंटीरियर व नया एक्सटीरियर दिया है आइये जानते हैं क्या क्या नया है हुंडई वेन्यू में –

हुंडई वेन्यू :बाहरी बदलाव

हुंडई वेन्यू के बाहरी बदलाव की बात की जाये तो कंपनी ने इस बार हुंडई वेन्यू का लुक बिलकुल नया और बोल्ड तैयार किया है। इसमें हेड लाइट बम्पर पर दी गयी वो भी नए आकार की साथ साथ ही फुल LED सेटअप वाला DRL दिए गए है और ऊपर बोनट की तरफ कनेक्टेड DRL भी देखने को मिलेगी। हुंडई वेन्यू में बिलकुल नई मैश ग्रिल इस बार मिलेगी और कोई भी क्रोम का काम नहीं देखने को मिलेगा। साथ ही साथ आगे और पीछे सिल्वर डिफुसर दिया गया है जो की इसे और बोल्ड बनाता है। वहीं इस बार कंपनी ने इसे पहले से थोड़ा चौड़ा भी किया है जिससे कि हुंडई वेन्यू हुंडई क्रेटा से चौड़ी हो चुकी है। साथ ही साथ रियर में भी नई टेल लाइट और कनेक्टेट रियर DRL का भी विकल्प दिया गया है।

also read-new hyundai upcoming cars in 2030

हुंडई वेन्यू :अंदरूनी बदलाव 

नई हुंडई वेन्यू को कंपनी ने न की सिर्फ बाहर से बल्कि अंदर से भी बिलकुल बदल दिया है। इस बार बिलकुल नया स्टीयरिंग व्हील ,नया इंफोटेनमेंट सिस्टम ,साथ ही साथ कनेक्टेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट दिया गया है जो कि दोनों की स्क्रीन का साइज 12.3 इंच है। इसी के साथ नया Ac का भी सेटअप दिया गया है जिससे कि आप और भी आरामदायक महसूस कर पायेंगे। डैश बोर्ड को इस बार कंपनी ने डुअलटोने में दिया है और व्हील बेस बढ़ने के बाद अन्दर केबिन पहले से काफी ज्यादा स्पेसिस हो चुका है कंपनी ने हुंडई वेन्यू में इस बार 8 स्पीकर साउंड सिस्टम बोस का दिया हुआ है जिससे कि म्यूजिक क्वालिटी में चार चाँद लग गए है।

हुंडई वेन्यू :इंजन विकल्प 

नई ह्युंडई वेन्यू (Hyundai Venue) में इंजन विकल्पों को इस तरह तैयार किया गया है कि यह भारतीय ग्राहकों की जरूरतों और ड्राइविंग शैली दोनों को पूरा करे। कंपनी ने इसमें तीन प्रमुख इंजन विकल्प दिए हैं। पहला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो लगभग 83 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क देता है, यह इंजन शहरों में स्मूथ और फ्यूल-इफिशिएंट ड्राइविंग के लिए उपयुक्त है। दूसरा विकल्प 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 120 PS की पावर और 172 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है, यह इंजन परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए बनाया गया है और इसमें iMT और DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है। तीसरा विकल्प 1.5-लीटर डीज़ल इंजन का है, जो 116 PS की पावर और 250 Nm टॉर्क प्रदान करता है, यह लंबी दूरी और माइलेज के शौकीन ड्राइवरों के लिए बेहतर है। इन सभी इंजन विकल्पों में ह्युंडई ने नए उत्सर्जन मानकों (BS6 Phase II) के अनुसार तकनीकी सुधार किए हैं, जिससे बेहतर फ्यूल इकोनॉमी और कम प्रदूषण सुनिश्चित होता है। इस तरह नई वेन्यू इंजन रेंज हर तरह के यूज़र के लिए एक संतुलित विकल्प प्रदान करती है।

हुंडई वेन्यू :मूल्य में बदलाव 
नई ह्युंडई वेन्यू (Hyundai Venue 2025) की कीमत भारत में उसके अपडेटेड फीचर्स, इंजन ऑप्शन और सेगमेंट पोजिशनिंग के अनुसार तय की गई है। कंपनी ने इसमें कई प्रीमियम बदलाव किए हैं जैसे—डुअल कनेक्टेड स्क्रीन, एडवांस सेफ्टी फीचर्स, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ DCT गियरबॉक्स। इन सभी सुधारों के चलते 2025 मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7.89 लाख से ₹13.5 लाख तक रहने की उम्मीद है। बेस मॉडल में मैनुअल ट्रांसमिशन और सीमित फीचर्स होंगे, जबकि टॉप वेरिएंट में एडीएएस, सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ब्लूलिंक कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस तरह नई वेन्यू अपनी कीमत के हिसाब से कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प साबित होती है जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संतुलन पेश करती है।

Leave a Comment