Fortuner जो कि भारत की सड़को पर अपने दबदबे और Reliabilty के साथ साथ अब ज्यादा mileage भी देगी।
Fortuner जब से लॉन्च हुई है यानि 2009 से तब से वो ज्यादातर नेता और व्यापारियों की पहली पसंद बन गयी है इसकी खास वजह यह थी कि एक तो वह Toyota की कार थी वहीं दूसरी तरफ उसका बोल्ड लुक लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करता था। साथ ही उसके अंदर मिलने वाला 3000 cc का इंजन और भी उसकी शान बढ़ाता था। लेकिन एक समस्या थी जो कि जिससे हर Fortuner स्वामी परेशान रहता था वह थी इसका मिलेगे क्यूंकि इतना बड़ा इंजन होने की वजह से यह ज्यादा माइलेज नहीं दे पाती थी इस बात से सब परेशान रहते थे। लेकिन अब Toyota ने यह परेशानी ख़त्म कर दी है अब Fortuner में मिलेगा भर भर के एक्स्ट्रा माइलेज।
also read : fortuner neo drive 2025
क्या नया है Fortuner में ?
Fortuner में मेजर बदलाव लगभग 2021 के बाद कुछ नहीं हुआ था हालाँकि Toyota ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक नहीं देती है गाड़ी जिससे कि ज्यादा समस्या न देखी जा सके। लेकिन 2025 में Toyota Fortuner में 48 वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम डाला गया है जिससे कि माइलेज आपको ज्यादा देखने को मिलेगा। साथ साथ ही साथ कंपनी ने और भी फीचर्स भी जो जोड़े है जैसे की TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम )यह आपको कार में अंदर बैठे बैठे कार के टायर का प्रेशर बताता रहेगा। और साथ ही साथ कंपनी ने मॉडर्न कारो को देखते हुए 360 कैमरा भी जोड़ दिया गया है।साथ ही साथ वायरलेस फ़ोन चार्जर भी जोड़ा गया। हालांकि कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किये गए है बस हाइब्रिड सिस्टम जोड़ने के सिवा।
क्या नहीं है नयी Fortuner में ?
Fortuner में पहले से ही कुछ ज्याद फीचर्स नहीं आते थे इसके बावजूद भी कंपनी ने उसमे से एक ऐसा फीचर्स गायब कर दिया जो कि बहुत महत्वपूर्ण होता है। वह फीचर्स है Vantilated Seat जो सीटों के पीछे से हवा आने वाला फीचर्स होता जो गर्मियों में बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है लॉन्ग जर्नी में बहुत काम का फीचर्स है यह। कंपनी का बोलना यह की सीटों के नीचे बैटरी इत्यादि लगाने की वजह से यह फीचर्स हटाना पड़ा। इसके बावजूद भी कीमत कम नहीं हुई है बल्कि उल्टी बढ़ी है।
कीमत में बदलाव भी हुआ ?
कीमत की बात करें तो हर मॉडल्स में कुछ न कुछ कीमत बढ़ाई गयी इसकी विस्तृत जानकारी नीचे है।
Variant | Ex‑Showroom Price (₹ lakh) |
---|---|
Petrol 4×2 AT | 35.37 |
Diesel 4×2 MT | 36.33 |
Diesel 4×2 AT | 38.61 |
Diesel 4×4 MT | 40.43 |
Diesel 4×4 AT | ~42.72* |
Legender 4×2 AT | 44.11 |
Fortuner 4×4 AT Neo Drive (MHEV) | 44.72 |
Legender 4×4 MT | 46.36 |
Legender 4×4 AT | ~48.09 |
Legender 4×4 AT Neo Drive (MHEV) | 50.09 |
GR‑S 4×4 AT (Top variant) | 51.94 |
also read this ; new fortuner neo drive price list