आज के समय में महिन्द्रा की गाड़ियां भारतीय बाजार में बहुत धूम मचा रही है और अब तो महिंद्रा इलेक्ट्रिक कारे भी उतार चुकी है जो महिंद्रा कुछ सालों पहले बहुत ही रगड़ और बिलकुल सादा गाड़ियां बनाता था जैसे की महिन्द्रा कमांडर ,मार्शल ,अरमाडा ,बोलेरो इत्यादि। लेकिन अब महिन्द्रा पहले वाला महिंद्रा नहीं रहा अब महिंद्रा के पास बिलकुल बेसिक गाड़ी से लेकर luxery गाड़ी तक सब कुछ है। इसी डिमांड को देखते हुए महिन्द्रा जल्द से जल्द और भी गाड़ी ला रहा है भारतीय बाजार के लिए।यह तीनो गाड़ी इस साल यानि 2025 में तो नहीं आने वाली लेकिन 2026 में यह गाड़ियां लॉन्च हो सकती है
also read this –mahindra cars upcoming
1.नयी थार 3 door-
थार जो कि महिंद्रा का बहुत ही सफल प्रोडक्ट निकल कर आया है थार 2010 में भारत में पहली बार लॉन्च हुई थी। तब से ही यह offroader की पहली पसंद बनी हुई। अभी कुछ समय पहले ही महिंद्रा ने अपनी थार 5 door thar यानि Thar Roxx launch की हुई थी। तब से उसकी बहुत बिक्री हुई। जबकि उसकी वेटिंग 1 – 1. 5 साल तक थी उसके बावजूद भी लोगो ने उसको जमकर ख़रीदा। इसी बीच महिंद्रा की पहले वाली थार यानि 3 door थार को भी महिंद्रा ने अपडेट करने का सोच लिया था। जिसके सबूत Spy shot के रूप में देखने को मिले पहले वाली थार बहुत ही bouncy थी और उसका steering hydraulic था। यही सबसे ग्राहक परेशान रहते थे। अनुमान है नयी 3 door में सब बदलकर आना चाहिए। हालाँकि इंजन वही रहने वाला है साथ ही साथ फ्रंट लुक में भी कुछ बदलाव हो सकते है।
2.Scorpio -N पिक अप ट्रक
महिंद्रा की स्कार्पियो तो शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी रही है चाहे वह स्कार्पियो क्लासिक हो या स्कार्पियो N दोनों ही प्रोडक्ट अच्छे साबित हुए। कुछ समय पहले Spy shot में देखा जा सकता है कि महिंद्रा अपनी Scorpio N का पिक अप ट्रक का ट्रायल ले रहा है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है यह भारत में लॉंच हो सकती है। लेकिन इसकी कोई महिंद्रा ने पुष्टि नहीं की है। हालाँकि ऐसा भी हो सकता यह भारत के बाहर के लिए तैयार की जा रही हो। महिंद्रा ग्लोबली भी बहुत अच्छा काम कर रहा है। तो यह अनुमान लगाना गलत नहीं होगा कि यह टेस्टिंग बाहर के लिए हो रही हो
3.नई XUV 700
महिंद्रा पहले सिर्फ offroading और रगड़ गाड़ियां बनाता था लेकिन जबसे महिंद्रा ने अपनी XUV गाड़ी उतारी थी भारतीय बाजार में तबसे लोगो ने comfort की वजह से इस car को बहुत प्यार दिया इसी वजह से महिन्द्रा ने XUV को Categoery वाइज बाँट दिया XUV 300 ,500 ,700 फिलाल महिंद्रा की लग्जरी कार XUV 700 का फेसलिफ्ट का spy शॉट देखा गया जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है की XUV 700 का फेसलिफ्ट आने वाला है। लेकिन यह तय है कि यह इस साल तो नहीं आने वाला इसके लिए आपको 2026 का इंतज़ार करना पड़ेगा। यह भी बता दें कि इसके इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
also read this –xuv700 new update