मारुती सुजुकी ने पहली बार भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च कर दिया है। ARAI के अनुसार इसकी अधिकतम रेंज लगभग 540 से ऊपर टेस्ट करी गयी है जो कि इसके कम्पटीशन वाली गाड़ियों के लिए टक्कर जोर दार हो सकती है ,मारुती सुजुकी e vitara मारुती का बिलकुल नया प्रोडक्ट है हालांकि मारुती ने इसे 2025 के ऑटो एक्सपो में शो कर दिया था लेकिन इस लॉन्चिंग आज 2 दिसंबर 2025 की जा रही है जिससे की मारुती यह देख पाये कि उनकी इलेक्ट्रिक SUV में कोई कमी पेशी तो नहीं बची।e Vitara पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन (EV) है और इसे एक नए इलेक्ट्रिक-विशिष्ट प्लेटफार्म — HEARTECT-e — पर बनाया गया है। बैटरियाँ LFP (Lithium Iron Phosphate) ‘blade’ सेल्स वाली हैं।वहीं कम्पनी का बोलना है की हम 2030 तक पूरे देश में चार्जिंग नेटवर्क को स्ट्रॉन्ग करने जा रहे है और लगभग 1 लाख से ज्यादा ev चार्जिंग स्टेशन मारुती की तरफ से बनाये जाने की योजना है आइये जानते हैं इसके फीचर्स –
also reda-maruti suzuki ev network in india

Maruti suzuki e vitara –
यह मारुति सुज़ुकी की पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे खासतौर पर भारतीय सड़कों और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। थ्योरी के अनुसार, e-Vitara में नया मॉड्यूलर EV प्लेटफॉर्म, लंबी रेंज वाला बैटरी पैक (लगभग 500 –550 km रियल वर्ल्ड रेंज), फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जिससे यह गर्म मौसम में भी स्थिर परफ़ॉर्मेंस दे सकेगी। इसके डिज़ाइन में ग्रैंड विटारा जैसा SUV स्टांस, क्लोज़्ड ग्रिल, एरो-फोकस्ड बंपर, LED लाइटिंग और मॉडर्न अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। अंदर की तरफ एक बड़ा टचस्क्रीन, 360° कैमरा, वायरलेस कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ADAS जैसी फीचर्स हैं । मारुति इसे फैमिली-फ्रेंडली और बजट-फ्रेंडली EV के रूप में पोज़िशन कर सकती है, जिसकी कीमत अनुमानतः 13 –18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के करीब रह सकती है, ताकि यह Tata Nexon EV और MG ZS EV ,Creta EV जैसी कारों को कड़ी टक्कर देने में सफल हो पाये ।

Maruti suzuki e vitara battery options-
Maruti Suzuki e-Vitara में दो बैटरी विकल्प दिए हैं, इसका पहला विकल्प लगभग 49 kWh का बैटरी पैक है, जो बेस मॉडल में दिया जाता है। यह बैटरी हल्की होने के कारण बेहतर सिटी ड्राइविंग और किफायती कीमत पर लंबा चलने वाला विकल्प बनती है। इस पैक के साथ मिलने वाली इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 142–144 bhp पावर और 193 Nm टॉर्क देती है, जबकि एक बार फुल चार्ज पर इसका रियल-वर्ल्ड अनुमानित रेंज लगभग 340–350 किलोमीटर तक मानी जा रही है। दूसरा विकल्प बड़ा 61 kWh बैटरी पैक है, जिसे मिड और टॉप वेरिएंट्स में लगाया गया है। यह पैक लंबी दूरी चलने वालों के लिए बनाया गया है, जिसकी WLTP-type रेंज कंपनी लगभग 500 किलोमीटर तक बताती है। इस बैटरी के साथ मोटर की पावर बढ़कर 172–174 bhp तक पहुँच जाती है, जबकि टॉर्क लगभग समान यानी 193 Nm रहता है। e-Vitara की दोनों बैटरियाँ आधुनिक LFP (Lithium Iron Phosphate) तकनीक वाली हैं, जो अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और तापमान-स्थिर मानी जाती हैं। इन विकल्पों की वजह से e-Vitara शहर और हाईवे दोनों तरह के उपयोगकर्ताओं के लिए संतुलित इलेक्ट्रिक SUV बनकर सामने आती है।
e Vitara — 49 kWh बैटरी → हल्का पैक, ~142–144 bhp, ~193 Nm, ~344 km रेंज
e Vitara — 61 kWh बैटरी → बड़ा पैक, ~172–174 bhp, ~193 Nm, ~500 km रेंज
BNCAP test rating-

Maruti Suzuki e-Vitara का Bharat NCAP में अपना शानदार परिणाम हासिल किया है जिससे कि इस SUV 5 स्टार स्कोर प्रदान हुआ है । इस इलेक्ट्रिक SUV ने क्रैश-टेस्ट में बेहतरीन संरचनात्मक मजबूती दिखाई, जिसमें सामने से होने वाले टकराव (frontal impact), साइड-इम्पैक्ट और साइड-पोल टेस्ट सभी में यात्रियों की सुरक्षा को “उत्तम” या “अच्छा” दर्जा मिला। BNCAP द्वारा 64 किमी/घंटा की स्पीड पर किए गए फ्रंट-ऑफसेट टेस्ट में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के सिर, गर्दन और घुटनों की सुरक्षा मजबूत पाई गई, जबकि चाइल्ड-डमी टेस्ट में भी 18-महीने और 3-साल के बच्चों को उच्चतम स्तर की सुरक्षा मिली। e-Vitara में कई एक्टिव-पासिव सेफ्टी फीचर्स जैसे 6/7 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX माउंट्स, मजबूत क्रैश-शोषक बॉडी और उन्नत ब्रेक-असिस्ट सिस्टम कार की रेटिंग को बेहतर बनाते हैं। कुल मिलाकर, BNCAP के अनुसार e-Vitara अपने सेगमेंट में एक अत्यंत सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV साबित होती है
also read-आने वाली है 2 दिसंबर को मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV ,क्या ये सबसे ज्यादा रेंज देगी?