मारुति ने Grand Vitara के करीब 40000 मॉडल को किया रिकॉल ,जानिये कहीं वो आपकी कार भी तो नहीं

मारुति सुजुकी जो की देश की सबसे ज्यादा कार बेचनी वाली कंपनी है। कंपनी ने फिलाल में ही अपनी एक लोकप्रिय SUV Grand Vitara के लगभग 39506 मॉडलों को रिकॉल किया है यह सिर्फ सेफ्टी और लोगों के कंपनी के प्रति विश्वास को मद्दे नज़र लिया गया फैसला है कंपनी ने साफ तौर पर बताया है कि गाड़ी से जुड़ी हुई इस समस्या से कोई दुर्घटना और न कोई शिकायत मिली है फिर भी कंपनी स्वयं गाड़ियों को रिकॉल करके ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करने की दिशा की ओर यह कदम उठाया है। आइये जानते है गाड़ी में क्या समस्या है।

also read –new mauri e vitara launch date confirm

क्या समस्या आयी Grand Vitara में ?

मारुति की Grand Vitara कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है और यह हर महीने अच्छे खासे नंबर बिक्रीके मामले में हासिल करती है कंपनी ने अपनी Grand Vitara के 39506 मॉडलों को रिकॉल किया है जो कि 9 दिसम्बर 2024 से लेकर 29 अप्रैल 2025 तक के बीच में बनी हुई समस्त Grand Vitara को रिकॉल किया है इसके वजह कंपनी और कुछ ग्राहकों के अनुसार उसके स्पीडोमीटर मीटर में फ्यूल की मात्रा का गलत दर्शना पाया गया है जिसकी वजह से आगे चलकर कुछ ग्राहकों को इस समस्या का सामना करना पड़ सकता था इसीलिए कंपनी ने अपनी तरफ से यह सारे मॉडलों को रिकॉल किया गया है।

 

कितना खर्चा करना होगा ग्राहकों को Maruti Grand Vitara के रिकॉल पर ?

मारुति सुजुकी द्वारा जिन जिन Grand Vitara को रिकॉल किया जायेगा उनके पास उनके नजदीकी डीलरशिप से फोन या मेसेज के माध्यम से सूचित किया जायेगा तत्पश्चात ग्राहकों को अपनी गाड़ी को मारुति के ऑथोराइज्ड डीलरशिप पर जाकर अपनी गाड़ी का जो भी पार्ट इस रिकॉल प्रक्रिया में बदला या रिपेयर किया जायेगा वह मारुती की तरफ से बिलकुल ही निशुल्क होगा क्यूंकि यह एक मानिफक्चरिंग फॉल्ट है इसका ग्राहको से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

Grand Vitara के बारें में खास बात

मारुति सुजुकी Grand Vitara भारत में एक ऐसी मिड-साइज़ एसयूवी के रूप में देखी जाती है जिसे मॉडर्न फीचर्स, दमदार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम लुक्स का कॉम्बिनेशन माना जाता है। थ्योरी के रूप में देखा जाए तो यह कार उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो माइलेज, कम मेंटेनेंस और स्टाइलतीनों को बैलेंस करना चाहते हैं। इसके नियो–फ्यूचरिस्टिक डिजाइन में शार्प एलईडी डीआरएल, मस्कुलर बॉडी और प्रीमियम एक्सटीरियर एलिमेंट्स शामिल माने जाते हैं, जो इसे एक अपमार्केट फील देते हैं। अंदर की ओर इसका केबिन टेक-फोकस्ड माना जाता है, जहां 9-इंच टचस्क्रीन, 360° कैमरा, पैनोरामिक सनरूफ, वायरलेस कनेक्टिविटी और वन-टच हाइब्रिड ड्राइविंग जैसे फीचर इसे मॉडर्न एसयूवी कैटेगरी में खास बनाते हैं। ग्रैंड विटारा की सबसे बड़ी थ्योरी इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन माना जाता है, जो EV जैसा ड्राइव अनुभव देने के साथ बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करने की सोच पर आधारित है। साथ ही इसमें उपलब्ध ऑल-ग्रिप 4×4 सिस्टम इसे हाईवे, पहाड़ी और ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए भी एक प्रैक्टिकल विकल्प बनाता है। कुल मिलाकर ग्रैंड विटारा को भारत में एक ऐसी एसयूवी के रूप में देखा जाता है

also read-पैसा होते हुए भी यह गाड़ी नहीं खरीद पाओगे ,Skoda Octavia VRS की खास बात है ये

Leave a Comment