महिन्द्रा थार हमेशा से ही महिन्द्रा की सबसे पसंदीदा गाड़ियों में से एक रही है। जब से महिन्द्रा ने थार लॉन्च की थी चाहे वह पहला जनरेशन हो या अभी वाला लोगों ने जमकर ख़रीदा क्यूंकि इतनी कम कीमत में महिन्द्रा लोगों को 4X4 कैपिबिलिटी वाली गाड़ी ऑफर कर रहा था। थार को युवा लोगों ने खूब जमकर पसंद किया है इसी के चलते काफी लोगों को महिन्द्रा से यह शिकायत थी कि थार में बेसिक फीचर्स जैसे कैमरा इत्यादि तक नहीं हैं जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था इसी सब को देखते हुए महिन्द्रा ने अपनी थार में काफी बदलाव किये हैं चलिए जानते हैं वह क्या क्या हैं ?
also read-new mahindra upcoming cars

महिन्द्रा थार : बाहरी बदलाव
महिन्द्रा थार के बाहरी बदलाव की बात की जाये तो आपको कुछ एक नज़र में ज्यादा नज़र नहीं आयेगा लेकिन हाँ कुछ ऐसे बदलाव किये गए हैं जो कि उसे और ज्यादा आकर्षित करने लगे हैं जैसे कि फ्रंट ग्रिल को बॉडी कलर करना ,फ्रंट बम्पर में बीच में कुछ सिल्वर कलर जोड़ना साथ साथ ही साथ बैक प्रोफाइल में भी खास बदलाव किये गए हैं जिनमे से सबसे महत्वपूर्ण है बैक पार्किंग कैमरा जो कि हर थार ओनर चाहता था इस बार महिंद्रा ने थार रोक्स की तरह थार में भी रिवेर्स कैमरा स्पेयर व्हील के बीचों बीच दिया गया है बाद बाकी महिन्द्रा थार पहले जैसी ही है कुछ खास बदलाव नहीं किये गए हैं।
महिन्द्रा थार : अंदरूनी बदलाव
महिन्द्रा थार के अंदरूनी बदलाव की बात की जाये तो इस बार महिन्द्रा ने महिन्द्रा थार को अंदर से बिलकुल ही बदल दिया है जैसे कि बिलकुल ब्लैक थीम सीटिंग और नई इंफोटेनमेंट सिस्टम 10 . 25 इंच के साथ और पीछे जिन लोगों को AC की हवा नहीं मिल पाती थी उनके लिए रियर AC वेंट इसी के साथ साथ सबसे मुख्य और महत्वपूर्ण चीज फ्यूल लिड जो कि बहार आकर खोलना पड़ता था इस बार महिन्द्रा ने अंदर से ही एक बटन दे दिया है जिससे कि आप गाड़ी में बैठे बैठे अपना फ्यूल भरवा सकते हैं। इसी के साथ साथ महिन्द्रा ने महिन्द्रा थार में नई स्टीयरिंग व्हील दे दिया है जो कि पहले से काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है।

क्या EV कारों में भी इंजन लग कर आयेगा ?, इंजन की आवाज अब EV कारों में भी आना जरुरी होगी
महिन्द्रा थार : इंजन और पावर
नयी महिंद्रा थार 2025 का अपडेट इंजन के मामले में पहले से ज्यादा दमदार और refined बनाया गया है। कंपनी ने इस मॉडल में दो इंजन विकल्प जारी रखे हैं — एक 2.0 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन और दूसरा 2.2 लीटर mHawk डीज़ल इंजन। पेट्रोल इंजन लगभग 150 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क देता है, जबकि डीज़ल इंजन 130 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आते हैं।2025 अपडेट में इंजन की परफॉर्मेंस को और भी स्मूद बनाया गया है, खासकर लो-एंड टॉर्क पर ताकि ऑफ-रोडिंग के दौरान बेहतर ग्रिप और कंट्रोल मिल सके। इसके अलावा, BS6 Phase 2 एमिशन नॉर्म्स के अनुसार इंजन को अपडेट किया गया है, जिससे यह ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट और पर्यावरण के अनुकूल बन गया है।
महिन्द्रा थार : नई कीमत
नई Mahindra Thar 2025 की कीमतों में GST 2.0 लागू होने के बाद कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। सरकार द्वारा नए 18% GST स्लैब के लागू होने से अब Thar की कीमत पहले की तुलना में थोड़ी संतुलित हुई है। पहले SUV सेगमेंट में 28% GST के साथ 22% तक का सेस लगाया जाता था, जिससे कुल टैक्स रेट लगभग 50% तक पहुँच जाता था। लेकिन अब GST 2.0 में इस टैक्स संरचना को कम कर दिया गया है, जिससे Mahindra Thar के पेट्रोल और डीज़ल दोनों वेरिएंट्स की ऑन-रोड कीमत में ₹80,000 से ₹1.2 लाख तक की राहत मिल सकती है।
इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उन ग्राहकों को हुआ है जो Thar के 2.0L mStallion पेट्रोल इंजन या 2.2L mHawk डीज़ल इंजन वर्ज़न लेना चाहते हैं। नए टैक्स सिस्टम के चलते Mahindra Thar अब अपने सेगमेंट में और अधिक वैल्यू-फॉर-मनी SUV बन गई है। Mahindra का उद्देश्य है कि Thar को न सिर्फ़ एक ऑफ-रोडर बल्कि एक लाइफस्टाइल SUV के रूप में और भी ज्यादा ग्राहकों तक पहुँचाया जाए। नए GST दरों के बाद उम्मीद की जा रही है कि Thar की शुरुआती कीमत अब लगभग ₹11.25 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ₹17.90 लाख तक जाएगी, जो पहले की तुलना में अधिक किफायती है।