महिंद्रा ने कहा है कि पेट्रोल वेरिएंट पर “upto ₹1.40 लाख” की छूट होगी।
महिंद्रा अपनी ज्यादातर SUV के लिए जानी जाती है जो कि 1500 CC से ऊपर के इंजन और 4 मीटर के lenth से बड़ी होती है लेकिन महिन्द्रा के पास एक ऐसी गाड़ी है जो कि 1200 CC पेट्रोल इंजन और 4 मीटर के दायरे के अंदर आती है mahindra 3xo सबसे ज्यादा GST बेनिफिट मिल रहा है। उसका नाम है XUV 3XO जो कि पहले XUV 3OO के नाम से जानी जाती थी। महिंद्रा ने इसमें 1200 CC का टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प दिया है इसी वजह से यह गाड़ी आपको एक हैच बैक से भी सस्ती मिल जायेगी उसकी वजह इसका 4 मीटर से कम होना व 1200 CC का पेट्रोल इंजन होना है।
also read: mahindra reveal new price for cars
कितना फायदा है GST कम होने के बाद ?
महिंद्रा की कार्स में mahindra 3xo एक मात्र ऐसी कार है जिसमे 1. 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन आता है और इसकी लम्बाई भी 4 मीटर के दायरे के अंदर आती है इसी वजह से यह गाड़ी महिंद्रा की GST कम होने के बाद सबसे ज्यादा फायदा देती नज़र आती है।XUV 3XO पेट्रोल वेरिएंट पर वर्तमान में 29% (जीएसटी + उपकर) टैक्स स्लैब था, और नए स्लैब में 18% टैक्स होगा जबकि पहले इसी गाड़ी पर 28 % GST व कुछ 1 -2 % सेस लगता था नए नियम अनुसार जो गाड़ियां 1200 CC की पेट्रोल और 4 मीटर के दायरे से छोटी हैं वह गाड़ियां अब सीधा 18 %GST के दायरे में आयेंगी जिससे कि गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत में सीधा 10 % और रोड टैक्स व इन्शुरेंस प्रीमियम में भी काफी मुनाफा देखने को मिलेंगे जिससे कि सीधा सीधा यह लाभ ग्राहकों को मिल पायेगा। चलिए जानते है कि नयी व पुरानी कीमत में क्या अंतर है।
वेरिएंट | पुराने एक्स-शोरूम | नई एक्स-शोरूम | छूट / फायदा | अनुमानित % कमी |
---|---|---|---|---|
RevX M | ₹8,94,000 | ₹8,14,900 | ₹79,100 | ~8.85% |
RevX M (O) | ₹9,44,000 | ₹8,60,500 | ₹83,500 | ~8.85% |
MX2 Pro | ₹9,54,000 | ₹8,69,600 | ₹84,400 | ~8.85% |
MX3 | ₹9,74,001 | ₹8,87,799 | ₹86,202 | ~8.85% |
MX3 Pro | ₹9,99,000 | ₹9,10,600 | ₹88,400 | ~8.85% |
AX5 | ₹10,99,000 | ₹9,99,900 | ₹99,100 | ~9.02% |
also read:GST 2.0 के पहले दिन कार बाजार में बड़ा उछाल ,टूटा 35 साल का रिकॉर्ड
यह Mahindra की mStallion इंजन सीरीज़ का हिस्सा है। इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो छोटे साइज में भी ज्यादा पावर और टॉर्क देता है। यह इंजन तीन सिलेंडर वाला है और इसमें टर्बोचार्जर लगाया गया है। टर्बोचार्जर की वजह से इंजन में ज्यादा दबाव के साथ हवा पहुँचती है, जिससे ईंधन का दहन (combustion) बेहतर होता है और पावर बढ़ती है।
यह इंजन दो वेरिएंट में उपलब्ध है। पहला वेरिएंट MPFi सिस्टम पर आधारित है जो लगभग 110 PS पावर और 200 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह ज्यादा किफायती है और माइलेज के लिहाज़ से बेहतर माना जाता है। दूसरा वेरिएंट डायरेक्ट इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाला है जिसे T-GDI इंजन कहा जाता है। यह लगभग 130 PS पावर और 230 Nm टॉर्क देता है और परफॉर्मेंस के लिहाज़ से अपने सेगमेंट का सबसे दमदार इंजन है। कम आरपीएम पर ही टॉर्क मिलने के कारण यह इंजन ट्रैफिक और चढ़ाई दोनों स्थितियों में आसानी से ड्राइव किया जा सकता है।
Mahindra XUV 3XO के पेट्रोल इंजन में BS6 Phase-2 norms का पालन किया गया है जिससे प्रदूषण कम होता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। ऑटोमैटिक वर्ज़न में गियर शिफ्टिंग स्मूद है जबकि मैनुअल वर्ज़न बेहतर कंट्रोल देता है। इसके साथ अलग-अलग ड्राइविंग मोड भी मिलते हैं जिनमें स्पोर्ट मोड ऑन करने पर इंजन ज्यादा पावरफुल और रेस्पॉन्सिव हो जाता है।
माइलेज की बात करें तो यह इंजन औसतन 17 से 19 kmpl तक का माइलेज देता है, हालांकि यह ड्राइविंग स्टाइल और रोड कंडीशन पर भी निर्भर करता है। कुल मिलाकर, Mahindra XUV 3XO का पेट्रोल इंजन किफायती विकल्प और स्पोर्टी परफॉर्मेंस – दोनों तरह के ग्राहकों के लिए उपयुक्त है। 110 PS वाला इंजन उन लोगों के लिए अच्छा है जो ज्यादा माइलेज चाहते हैं, जबकि 130 PS वाला इंजन उन लोगों के लिए बेहतर है जो तेज़ और दमदार ड्राइविंग पसंद करते हैं।