हुंडई वेन्यू :बाहरी बदलाव
Hyundai Venue 2025 में इंटीरियर डिज़ाइन में बड़े बदलावों के साथ आने वाला है। इसका केबिन अब पहले से कहीं अधिक प्रीमियम और आधुनिक महसूस होगा। सबसे बड़ा बदलाव डैशबोर्ड डिज़ाइन में देखने को मिलेगा, जहाँ कंपनी एक नई कर्व्ड डुअल स्क्रीन सेटअप देने की तैयारी में है — जिसमें एक ओर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी ओर बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम होगा। एसी वेंट्स को अब क्षैतिज लेआउट में नीचे शिफ्ट किया गया है और क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट को भी पूरी तरह नया रूप दिया गया है। सीटों की क्वालिटी और अपहोल्स्ट्री में सॉफ्ट-टच मटीरियल का इस्तेमाल होगा जिससे इंटीरियर और भी शानदार लगेगा।
Hyundai इस बार Venue में एम्बियंट लाइटिंग, मैटलिक एक्सेंट्स, और नए इंटीरियर कलर कॉम्बिनेशन शामिल कर सकती है। साथ ही, टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, और 360-डिग्री कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। टेक्नोलॉजी के मामले में भी नया Venue 2025 काफी एडवांस्ड होगा — इसमें ADAS लेवल 2 सेफ्टी सिस्टम, OTA अपडेट्स, और ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक सुविधाएँ शामिल की हैं

हुंडई वेन्यू :Engine & Power
नई हुंडई वेन्यू में आपको 2 पेट्रोल और 1 डीजल इंजन देखने को मिलेगा पहला कापा 1. 2 पेट्रोल और दूसरा कापा 1 .0 TGDI पेट्रोल जो की आपको क्रमशः 83 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क ,120 PS की पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं अगर डीजल की बात की जाये तो इसमें आपको हुंडई का वही पुराना 1 .5 CRDI (कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन ) मिलेगा जो कि लगभग 116 PS की पावर और 250 Nm टॉर्क देगा। वहीं अगर ट्रांसमिशन की बात की जाये तो आपको मैन्युअल, आटोमेटिक टॉर्क कनवर्टर ,डी सी टी तीनो गियर बॉक्स देखने को मिलेंगे।
| इंजन प्रकार |
क्षमता (लीटर) |
अधिकतम पावर (PS) |
अधिकतम टॉर्क (Nm) |
ट्रांसमिशन विकल्प |
फ्यूल टाइप |
| 1.2L पेट्रोल (NA) |
1197 cc |
83 PS |
114 Nm |
5-स्पीड मैनुअल |
पेट्रोल |
| 1.0L टर्बो पेट्रोल |
998 cc |
120 PS |
172 Nm |
6-स्पीड iMT / 7-स्पीड DCT |
पेट्रोल |
| 1.5L डीज़ल |
1493 cc |
116 PS |
250 Nm |
6-स्पीड मैनुअल / AMT (संभावित) |
डीज़ल |