4 नवम्बर को लॉन्च होगी न्यू जनरेशन हुंडई वेन्यू इस बार कंपनी ने डाले है कमाल के नयी फीचर्स
हुंडई वेन्यू हुंडई की बेस्ट सेलिंग SUV में से एक है और इसकी बिक्री अच्छी खासी होती है हुंडई वेन्यू भारत के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक स्टाइलिश और एडवांस्ड कार के रूप में पेश की गई है। लेकिन कुछ समय यानि 2022 के बाद कंपनी ने इसमें कुछ खास बदलाव नहीं किये थे लेकिन अब यह इंतज़ार ख़त्म हो चुका है नई हुंडई वेन्यू 4 नवंबर को लॉन्च होने वाली है और इस बार कंपनी कई ऐसे फीचर्स दिए जो कि इसके सेगमेंट वाली गाड़ियां जैसे सोनेट ,निसान मैगनाइट यहाँ तक कि मारुती ब्रेज़्ज़ा में तक नहीं आते हैं आइये जानते है क्या नया हुंडई वेन्यू में।
also read –new upcomming hyundai cars in 2026

हुंडई वेन्यू 2025 : लेवल 2 एडास

नई हुंडई वेन्यू में अब आपको लेवल 2 अडास देखने को मिलेगा जो अभी न तो सॉनेट में आता और न ही मारुती ब्रेज़्ज़ा में। लेवल 2 अडासका हुंडई वेन्यू में होने से तमाम ऐसे फीचर्स बढ़ जायेंगे जो कि उसे सेफ्टी की दृष्टि से भी और शक्तिशाली बनाती है। जैसे की लेन कीप असिस्ट ,फ्रंट कॉलिजन वार्निंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग इत्यादि ऐसे फीचर्स आजायेंगे जो कि इसे सुरक्षा की दृष्टि से और शक्तिशाली बना देगा।
हुंडई वेन्यू 2025 : वेन्टीलेटेड सीट

यह फीचर खासकर भारतीय गर्म मौसम को ध्यान में रखकर दिया गया है। वेंटिलेटेड सीट्स में छोटे-छोटे एयर वेंट लगे होते हैं जो सीट की सतह से ठंडी हवा बाहर निकालते हैं, जिससे ड्राइवर और आगे बैठे यात्री को लंबे सफर में भी आरामदायक और ठंडक भरा अनुभव मिलता है। यह सुविधा आमतौर पर केवल प्रीमियम सेगमेंट की कारों में देखने को मिलती थी, लेकिन Hyundai ने इसे Venue जैसी कॉम्पैक्ट SUV में शामिल कर इसे और भी लग्ज़री बना दिया है। वेंटिलेटेड सीट्स खासतौर पर SX (O) या टॉप वेरिएंट में मिलती हैं, जो कार के इंटीरियर को न सिर्फ आरामदायक बनाती हैं बल्कि ड्राइविंग एक्सपीरियंस को भी एक नए स्तर पर ले जाती हैं।
हुंडई वेन्यू 2025 : ड्यूल कनेक्टेड स्क्रीन
नई Hyundai Venue में अब एक Dual Connected Screen Setup दिया गया है, जो इसके केबिन को और भी प्रीमियम और हाई-टेक बनाता है। इस नए फीचर में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एक साथ जुड़े हुए दिखाई देते हैं, जिससे ड्राइवर को एक यूनिफाइड और फ्यूचरिस्टिक डिस्प्ले अनुभव मिलता है। दोनों स्क्रीन एक ही पैनल में मर्ज किए गए हैं, जिससे डैशबोर्ड का लुक बिल्कुल आधुनिक और आकर्षक लगता है। यह सिस्टम न केवल Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है, बल्कि इसमें ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे ड्राइवर अपने फोन से कार की कई सुविधाओं को कंट्रोल कर सकता है। इस डुअल स्क्रीन सेटअप में रियल-टाइम नेविगेशन, ड्राइविंग डेटा, म्यूजिक कंट्रोल और वाहन की जानकारी एक ही जगह पर दिखती है, जो ड्राइविंग के दौरान सुविधा और सुरक्षा दोनों को बढ़ाती है।
